Tuesday, August 7, 2018

इन बीमारियों में रामबाण है पुदीना

पुदीने का प्रयोग अक्सर घरों में किया जाता है। पुदीना में ऐसे कई गुण मौजूद हैं जो स्वास्थ्य की विभिन्न समस्याओं को आसानी से हल करने का माद्दा रखते हैं। जिसके कारण इसका उपयोग मेडिसिन और अरोमाथेरेपी के रूप में भी किया जाता है। अगर आप भी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं तो पुदीने का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


पुदीना पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसके एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम करते हैं।

अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है तो आप पुदीने का प्रयोग कर सकते है। इसमें एनल्जेसिक इफेक्ट होता है जो दर्द को कम करने में सहायता करता है। यह रक्तसंचार में भी सुधार लाता है और तनाव के कारण मांसपेशियों के ऐंठन में राहत दिलाता है। इसके लिए आप प्रभावित स्थान पर पुदीना, जैतून और जोजोबा के तेल मिलाकर लगाएं।

पुदीना मुंह से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करता है। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के साथ-साथ अन्य समस्याओं जैसे दांतों में दर्द, मुंह की दुर्गंध या प्लॉक आदि को खत्म करते हैं। इसके लिए आप प्रतिदिन 5 से 6 ताजे पुदीने की पत्तियों का सेवन करें।

डस्ट एलर्जी का ऐसे करें घर पर ही उपचार

The post इन बीमारियों में रामबाण है पुदीना appeared first on Navyug Sandesh.



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OibnRs

No comments:

Post a Comment