Thursday, August 9, 2018

आम की मदद से बनाएं लजीजदार कचौड़ी

आम के मौसम में हर कोई उसे कई रूपों में खाना पसंद करता है। वैसे तो इसे यूं ही काटकर खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसकी मदद से कई लजीजदार डिश तैयार कर सकते हैं। ऐसी ही एक डिश आम की कचौड़ी। बनाने में आसान यह कचौड़ी एक अलग ही स्वाद पेश करती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में-


advertisement:


आम की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कप मैदा, 4 टीस्पून घी, स्वादानुसार नमक और पानी मिक्स करके स्मूद आटा गूंथ लें। इसके बाद इसे साइड पर रख दें।  500 ग्राम आम को धोकर छील लें और उसकी गुठली निकालकर बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आधा कप पानी में आम के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब यह नर्म हो जाए तो इसे स्पून की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें

मैश करने के बाद इसमें 500 ग्राम चीनी, 1/2 टीस्पून काला नमक, स्वादानुसार नमक और 1 टीस्पून अदरक पाउडर डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब इसमें 1/2 टीस्पून गरम मसाला डालकर मिक्स कर दें। जब आम के रेशे दिखाई देने लगे तो चटनी को छलनी में छानकर उसमें 1 टेबलस्पून किशमिश डालकर मिला लें। आपकी चटनी तैयार है।

अब कचौड़ी बनाने के लिए एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 टीस्पून जीरा और ½ टीस्पून सौंफ डालकर फ्राई करें।इन्हें फ्राई करने के बाद इसमें 1 टेबलस्पून बेसन और ½ टीस्पून हल्दी पाउडर डालकर 2-3 तक भून लें।

अब इसमें ½ कप मूंगदाल, 1 चुटकी हींग, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, ½ टीस्पून काली मिर्च और 1 टीस्पून शुगर मिक्स करके 5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। मसाला भूननें के बाद इसे साइड पर रख दें। कचौड़ी बनाने के लिए गुंदें हुए आटे से लोई बनाएं और उसे हल्का-सा दबाकर बीच में थोड़ा-सा मसाला भरें। अब इसे चारों तरफ से अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथ से बेलें।

पैन में तेल गर्म करके उसमें कचौड़ी को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इसे निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रख दें।

इसके ऊपर आम की चटनी, दही और नमकीन डालकर गार्निश करें। आपकी आम की खस्ता कचौड़ी बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

कमर दर्द ने कर दिया है परेशान, काम आएंगे यह नुस्खे

The post आम की मदद से बनाएं लजीजदार कचौड़ी appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mdnceg

No comments:

Post a Comment