आशुतोष के इस्तीफे के बीच आम आदमी पार्टी में उथल पुथल का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के बाद आशुतोष के लिए मन मनुहार का दौर जारी है। ज्ञात रहे कि आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। देखने में आया है कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद पार्टी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है या फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसे कई दिग्गज नेता जो पार्टी से जुड़े थे लेकिन, अब वह इस पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। सभी नेताओं ने आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए आप से दूरी बना ली ।
अफगानिस्तान के इस प्रोजेक्ट में मदद करेगा भारत, पाकिस्तान की बैचेनी बढ़ी
आइए जानते हैं ऐसे नेताओं के बारे में…
आप पार्टी में वरिष्ठ नेता रहे योगेंद्र यादव को लंबे विवाद के बाद आखिर पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी की ससंदीय कार्यसमिति से हटाने के लिए उनके खिलाफ वोटिंग हुई। उन पर पार्टी के ही केंडिडेट को हराने का ओराप भी लगा।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और आप नेता प्रशांत भूषण भी योगेंद्र यादव के गु्रप के माने जाते थे।
योगेंद्र यादव के साथ प्रशांत भूषण ने भी अरविंद केजरीवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि, प्रशांत भूषण के पिता और सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठतम वकील शाांति भूषण भी आप के शुरुआती दौर से जुड़े गए थे, लेकिन, वह पार्टी और राजनीति में सक्रिय नहीं रहे।
जबकि कवि और आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबी कहे जाने वाले कुमार विश्वास भी पार्टी में साइड लाइन हो गए।
दरअसल, कुमार विश्वास ओर पार्टी के बीच खटास तब आई जब उन्होंने बिना कुछ कहे राज्यसभा के लिए खुद की दावेदारी पेश कर दी। उनके कुछ समर्थकों ने उनके पक्ष में अरविंद केजरीवाल के घर और आप कार्यालय में धरने भी दिए और नारेबाजी की।
इसके बाद अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आए और राज्यसभा कैंडिडेट की घोषण कर दी।
अरविंद केजरीवाल ने एक पुराना वीडियो शेयर करके इशारों इशारों में कुमार विश्वास को यह नसीहत दे डाली कि, जो टिकट की उम्मीद में पार्टी ज्वाइन करेगा या पार्टी में रहेगा, वह पार्टी छोड़ सकता है।
खुद को राज्यसभा में ना भेजे जाने से दुखी कुमार विश्वास पार्टी से अलग हो गए।
केजरीवाल ने आप से राज्यसभा के लिए आप नेता संजय सिंह, बिजनेसमैन सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को भेजने की घोषण कर दी।
The post वह नेता जो अब नहीं हैं आप के, जानिए उनके नाम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MRe7Vr
No comments:
Post a Comment