Monday, August 6, 2018

मुगलसराय जंक्शन का नाम होगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय हो गया है। इस नए नाम की घोषणा अमित शाह और पीयूष गोयल करेंगे। मुगलसराय जंक्शन लगभग 156 साल पुराना है। पहले भी मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने की कोशिश की गई थी लेकिन तब कांग्रेस सरकार जो की केंद्र में थी , ने इस पर मंजूरी नहीं दी थी। तब कल्याण सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। BJP के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली से सांसद महेंद्र पांडे ने अभी हाल में एक बार फिर यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था जिसके बाद इसे मंजूरी मिल गई है।


advertisement:


जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की रहस्यमयी मौत 1968 को मुगलसराय जंक्शन पर हुई थी। जिसके बाद यह संघ बीजेपी के समर्थकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। लंबे समय से मांग चल रही थी कि मुगलसराय जंक्शन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जाए।मुगलसराय जंक्शन का नाम मुगलों के नाम पर रखा गया था क्यूंकि मुगलकाल में यह मुगल राजाओं का सराय हुआ करता था। मुगलसराय स्टेशन पर लगे साइनबोर्ड को हटाकर नए साइनबोर्ड लगाने काम लगभग पूरा हो चुका है। टिकट की बुकिंग के लिए स्टेशन के कोड एमजीएस (MGS) को बदलकर डीडीयू (DDU) कर दिया जाएगा।यह दिल्ली-हावड़ा रूट के सबसे व्यस्त स्टेशन है जहाँ से लगभग 250 ट्रेनें रोज़ गुज़रती है।

अनुच्छेद 35 ए पर सुनवाई आज, अमरनाथ यात्रा रोकी

The post मुगलसराय जंक्शन का नाम होगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mn2Ig2

No comments:

Post a Comment