मशहूर टीवी अभिनेता अनूप सोनी ने यह कहा है कि उन्होंने फिल्मों में काम करने का निर्णय लिया है क्योंकि आज की तारीख में बड़ा पर्दा ज्यादा रोमांचक है। अपराध पर आधारित धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’ से नौ सालों से जुड़े सोनी ने अपने फिल्मी कैरियर पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए इस कार्यक्रम को अलविदा कह दिया है।1
उन्होंने स्वीकार किया कि इस कार्यक्रम से उन्हें एक अभिनेता के तौर पर विश्वसनीयता और सम्मान हासिल करने में भरपूर मदद मिली। अभिनेता ने कहा कि उनके अंदर का अभिनेता बैचेन था। वह और अधिक अभिनय करना चाहता है। गौरतलब है कि पिछले साल के आखिर में सोनी ने छोटे पर्दे को अलविदा कहने का फैसला किया था।
The post ‘क्राइम पट्रोल’ के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे अनूप सोनी appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wahMH4
No comments:
Post a Comment