Thursday, August 16, 2018

कश्मीर के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आज चार सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह बताया कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस की और तडक़े करीब तीन बजे संदिग्ध आतंकवादियों को चुनौती दी। उन्होंने यह बताया कि घुसपैठियों ने सैन्यर्किमयों के ठिकानों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर सैनिकों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।


advertisement:


अधिकारियों ने यह बताया कि मुठभेड़ में चार सैनिक घायल हो गए। उन्होंने यह बताया कि घायल सैनिकों को वहां से निकाल कर कुपवाड़ा में एक चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। रक्षा और सेना के अधिकारियों ने हालाँकि घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि वह मौके से जानकारी जुटा रहे हैं।

मौलवी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का किया विरोध

The post कश्मीर के नौगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MV9Dxq

No comments:

Post a Comment