कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से हुए जानमाल के गंभीर नुकसान को देखते हुए आज PM नरेंद्र मोदी से बात की। इस दौरान उन्होंने PM से राज्य के लिए विशेष वित्तीय सहायता का आग्रह किया।
PM से फोन पर बात करने के बाद राहुल ने ट्वीट किया कि केरल बहुत ही मुश्किल में है। मैंने PM से बात की और उनसे नौसेना और वायुसेना की तैनाती बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह भी कहा कि यह जरूरी है कि राज्य को विशेष वित्तीय सहायता दी जाए क्योंकि यह केरल के इतिहास की सबसे भयावह त्रासदी है।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने केरल में जानमाल के नुकसान पर बहुत ही गहरा दुख जताया और लोगों का आह्वान किया कि वे प्रभावितों की मदद के लिए CM राहत कोष में बढ़चढ़कर योगदान दें। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी का स्तर बढऩे की वजह से मैं केरल के लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। हजारों लोग फंसे हुए हैं। राहत शिविर भर चुके हैं। बहुत लोगों की जान चली गयी है।
वॉटरफॉल में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन करके सुरक्षित निकाला
The post केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहुल गाँधी ने की PM मोदी से बात appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mw2F4K
No comments:
Post a Comment