Thursday, August 30, 2018

इमली ही नहीं उसकी पत्तियां भी होती हैं सेहत के लिए लाभकारी, जानिए कैसे

इमली का स्वाद हर किसी के मुंह में पानी ले आता है और लोग अपने भोजन का जायका बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमली ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए उतनी ही लाभकारी होती हैं। तो चलिए जानते हैं इमली की पत्तियों से होने वाले लाभों के बारे में-


advertisement:


चोट लगने या घाव होने पर इमली के पत्तियों के रस का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, इमली की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव को तेजी से ठीक करते हैं। इसके पत्तों का रस किसी भी अन्य संक्रमण और परजीवी विकास को रोकता है।

इमली की पत्तियों का अर्क जननांग संक्रमण रोकता है। अगर आपको किसी प्रकार का जननांग संक्रमण है तो इसका प्रयोग करें। यह आपको काफी राहत प्रदान करेगा।

इमली की पत्‍ती आपके इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं। दरअसल, यह विटामिन सी का भंडार होते हैं, जो कि किसी भी सूक्ष्मजीव संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

अगर आपको शरीर में कहीं सूजन है तो इमली की पत्ती का प्रयोग करें। इमली की पत्तियों में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं और जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन के इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन कारणों को जानकर आज ही मक्खन खाना शुरू कर देंगे आप

The post इमली ही नहीं उसकी पत्तियां भी होती हैं सेहत के लिए लाभकारी, जानिए कैसे appeared first on Navyug Sandesh.



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2omDfc8

No comments:

Post a Comment