चारा घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने आज सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें राहत देते हुए खराब स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी। लालू को कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत जेल भेजा जाएगा और उसके ठीक बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जाएगा। जेल में लालू यादव का मेडिकल चेकअप भी होगा। लालू ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। सरकार चाहे हमें जहां रखे।सरेंडर करने से पहले वे मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे और डिस्चार्ज होने के बाद 25 अगस्त को पटना पहुंचे थे। . झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की अंतरिम जमानत को बढ़ाने से इनकार कर दिया था और उन्हें सरेंडर करने को कहा था।
झारखंड रवाना होने से पहले लालू यादव ने कहा कि बहुत जगह इलाज कराया लेकिन वे पूरी तरह से निरोग नहीं हुए हैं। ”न्यायालय का आदेश है जब भी बीमार पड़ेंगे विचार किया जाएगा, अस्पताल में आराम करने का मुझे शौक नहीं है। न्यायपालिका पर मेरा पूरा भरोसा है। आज नहीं तो कल न्याय मिलना है। ” उन्होंने कहा, ”हमारा देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। पांच विद्वानों को कल छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है। मोदी जी डर गये हैं कि उनकी हत्या हो जाएगी। कब किस नेता को क्या होगा, कब गिरफ्तारी होगी ये रास्ता प्रसस्त हो गया है। ”
चारा घोटाले के एक मामले में 2017 में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची की सेंट्रल जेल में रखे गए थे। उन्हें १४ साल की जेल की सजा दी गई है।
राफेल पर जारी है महाजंग, ट्विटर पर अमित शाह और जेटली से भिड़े राहुल
The post चारा घोटाला मामले में लालू यादव ने किया सरेंडर appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Nvg0HL
No comments:
Post a Comment