
हर महिला का सपना होता है की वो खुद को सबसे सुन्दर बनाएं कई बार महिलाएं अपने आप को सुन्दर दिखाने के लिए महंगे उत्पाद का प्रयोग करती हैं, पर उसका नतीजा ठीक नहीं आता है अगर आप के साथ भी ऐसा कुछ हो चुका है तो निराश मत होए आज हम आपको बताएंगे किस तरह से आप फल-सब्जियों के छिलकों से अपने आपको स्वस्थ और सुन्दर बना सकते हैं।
आजकल काफी लोगों में झाइयां की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। संतरे और नींबू के छिलकों को सुखाकर कर अच्छे से पीसें, अब इसमें गाय का कच्चा दूध और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
अक्सर महिलाएं किचेन में खाना बनाते समय जल जाती हैं और उसके निशान पड़ जाते हैं। इन निशानों पर पपीते के छिलकों को रगड़ने से ये धीरे-धीरे हमेशा के लिए मिट जाएंगे।
अनार और संतरे के छिलकों को हल्दी के साथ पीसें और इसमें थोड़ा-सा नींबू रस मिलाकर चेहरे पर हर रोज लगाने से आप मुहांसों की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/384XGyT
No comments:
Post a Comment