राज्यसभा उपसभापति चुनाव में एनडीए के संयुक्त उम्मीदवार और जेडीयू सांसद हरिवंश ने यूपीए प्रत्याशी बीके हरिप्रसाद को मात दे दी है। एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को जहां 125 वोट मिले वहीं यूपीए उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 वोट प्राप्त हुए। वोटिंग के दौरान विपक्ष में एकजुटता नहीं होने से एनडीए बाजी मर ले गई। हालंांकि, अगर विपक्ष एकजुट होता तो एनडीए के उम्मीदवार का जीतना मुश्किल था। एनडीए ने जहां एआईएडीएमके, टीआरएस और बीजेडी जैसे दलों का समर्थन हासिल कर लिया।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष इस मामले में तेजी नहीं दिखाई। चुनाव से पहले आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि अगर राज्यसभाा उपसभापति उपचुनाव में राहुल गांधी को समर्थन चाहिए तो वह हमारी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फोन करें। लेकिन, राहुल ने ऐसा नहीं किया और आप राज्यसभा सांसद सदन से वॉकआउट कर गए।
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री तटों में गिना जाता है मरीना बीच, जानिए इसकी खूबियां
इसके अलावा एनडीए से नाराज टीआरएस को भी एनडीए साथ लाने में कामयाब रही। वहीं आंध्रप्रदेश के सबसे मजबूत दलों में से एक वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगदीश रेड्डी भी कांग्रेस को समर्थन दे सकते थे। लेकिन, राहुल गांधी ने उन्हें फोन करना मुनासिब नहीं समझा। इसके अलावा राहुल गांधी ने कई दलों को अपने साथ लाने की कोशिश नहीं की, नहीं तो हार का यह अंतर जीत में बदल सकता था।
राहुल गांधी अगर एनडीए से नाराज दलों को भी अपनी तरफ से यूपीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील करते तो शायद यह दल वोटिंग के लिए तैयार हो जाते। एनडीए से नाराज चले रहे दलों में शिवसेना, अकाली दल, टीआरएस हैं। एआईएडीएमक ने एनडीए के समर्थन में वोट दिया, जबकि डीएमके के सांसद एम करुणानिधि के निधन के चलते वोटिंग में मोजूद नहीं रहे।
The post राज्यसभा उपसभापति चुनाव: यूपीए की जीत में बदल सकता था हार का अंतर appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ATyH6h
No comments:
Post a Comment