दिग्गज घरेलू उपकरण कंपनी व्हर्लपूल आफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त तिमाही में तकरीबन 163.79 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से लगभग 23.41 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने तकरीबन 132.72 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय लगभग 1,686.75 करोड़ रुपए रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में तकरीबन 1,639.54 करोड़ रुपए रही थी। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर आज तकरीबन 0.48 प्रतिशत टूटकर 1,730.50 रुपए पर आ गया।
मारुति लांच करने वाली है सबसे सस्ती कार, 34 किलोमीटर प्रतिलीटर का होगा माइलेज
The post पहली तिमाही में व्हर्लपूल का मुनाफा 163.79 करोड़ रुपए हुआ appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nsltnA
No comments:
Post a Comment