Friday, August 10, 2018

नाश्ते में अवश्य बनाएं सूजी ब्रेड टोस्ट, हर कोई पूछेगा रेसिपी

भारतीय घरों में नाश्ते में ब्रेड खाना आम बात है। वैसे तो ब्रेड को सैंडविच बनाकर ही खाय जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार एक ही तरह से सैंडविच बनाएं। आज हम आपको सूजी व दही की मदद से बनने वाले सैंडविच की विधि के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं सूजी ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि के बारे में-


advertisement:


सूजी ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही लेकर मिला लें और उसे 10 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। 10 मिनट बाद मिश्रण में हरा धनिया, नमक और अदरक का पेस्ट डालें अौर उसे मिक्स कर लें।

अब एक तेज धार वाले चाकू से ब्रेड के दो कोनें से बीच में काट कर उसे तिकोना बना लें। साथ ही गैस पर तवा गरम करें। जब तक तवा गर्म हो रहा है, ब्रेड का एक पीस लेकर उसके दोनों ओर अच्छी तरह से दही का मिश्रण लगा लें।

तवा गर्म होने पर उसपर हल्का सा तेल डालें और फिर उसपर एक ब्रेड पीस रख कर उलट-पुलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें।

लीजिए, सूजी दही सैंडविच तैयार है।

बैंगन की सब्जी को बनाएं कुछ इस तरह, हर कोई बस उंगली चाटता ही रह जाएगा

The post नाश्ते में अवश्य बनाएं सूजी ब्रेड टोस्ट, हर कोई पूछेगा रेसिपी appeared first on Navyug Sandesh.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MxHnR2

No comments:

Post a Comment