Thursday, September 27, 2018

इस ख़बर को पढ़ने के बाद, बच्चों को मोबाइल देने से पहले 100 बार सोचेंगे आप

आजकल मां-बाप ने अपने बच्चों को बिजी रखने के लिये मोबाइल को एक अच्छा साधन बना लिया है, जब भी बच्चे उन्हें परेशान करते हैं तो वह उसे मोबाइल देकर कन्नी काट लेते हैं. लेकिन कई बार आपके बच्चे आपके मोबाइल से आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं जानिए कैसे…

बच्चे ने ट्रांसफर कर दिये अंजान लोगों को पैसे


advertisement:


दरअसल, चीन के जियांग्सू प्रांत में एक माता-पिता ने अपनी बच्ची को व्यस्त रखने के लिये उसके हाथ में मोबाइल थमा दिया लेकिन उन्हे यह करना बहुत भारी पड़ गया. उनकी ग्यारह साल की बेटी ने खेल-खेल में अजनबियों को नौ हजार युआन यानि कि 95.5 हजार रुपये भेज दिए. जब बच्चों की मां ने अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने में नाकाम रही तो उन्हें पता चला कि बच्ची ने एक मैसेजिंग साइट पर चैट ग्रुप में नौ अनजान लोगों को एक-एक हजार युआन के लिफाफे भेजे हैं.

इसके बाद उन्हें पता चला कि बच्ची ने एक गेमिंग वेबसाइट पर भी दो हजार युआन खर्च किए हैं. उन्होंने उस वेबसाइट से संपर्क किया तो टीम ने बताया कि एक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही राशि वापस हो सकेगी. अब माता-पिता ने तय किया है कि वे अपनी बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे जिससे वह मोबाइल से दूर रहे.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NIwwIR

No comments:

Post a Comment