Thursday, September 27, 2018

नन्हा फैन रोने लगा भारत-अफगानिस्तान मैच ड्रा होने पर, वीडियो हुआ वायरल

बीते मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए भारत और अफगानिस्तान सुपर 4 महामुकाबले में मैच ड्रा हो गया. एशिया कप 2018 में टीम इंडिया भले ही फाइनल में पहुंच चुकी हो लेकिन अफगानिस्तान उसकी जीत में रोड़ा बन गई. और दिखाया दिया कि हम भी किसी से कम नहीं. वहीं अफगानिस्तान से मैच ड्रा होने का सदमा भारतीय फैंस नहीं सह पा रहे हैं. मैच के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा फूट-फूटकर रो रहा है क्योंकि इंडिया जीत नहीं पाई है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इंडिया के न जीतने  पर रोने लगा बच्चा


advertisement:


वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच ड्रॉ होने के बाद एक बच्चा रोता है वहीं पास में खड़े उनके पिता समझाते हैं कि मैच हारे नहीं हैं, ये ड्रॉ हुआ है. लेकिन बच्चा चुप नहीं होता और जोर-जोर से रोने लगता है. किसी को उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान टीम इंडिया के जीत के ट्रैक को रोकेगा. टीम इंडिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है. इसलिए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया था और बेंच स्ट्रेंथ को मौका दिया था.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N3iEn9

No comments:

Post a Comment