Wednesday, September 26, 2018

राहुल ने मोदी पर साधा निशाना, 20 सालो में उच्च स्तर पर बेरोजगारी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आये दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अलग अलग मुद्दों को लेकर हमला कर रहे है| राफेल का मुद्दा अभी शांत नही हुआ था की राहुल गाँधी अब बेरोजगारी का मुद्दा उठाने लगे है| उनका कहना है की मोदी शासन में बेरोजगारी सबसे अधिक है और बीते 20 सालो में सबसे अधिक बेरोजगारी मोदी के इश कार्यकाल में देखने को मिली है|


advertisement:


 

शेयर की पोस्ट– राहुल गांधी ने एक अमेरिकी वेबसाइट ‘हफपोस्ट’ की खबर ट्विटर पर शेयर की थी| जिसमें कहा गया है कि, भारत में बेरोजगारी की दर पिछले 20 वर्षों की अवधि में सबसे उच्च स्तर पर है| अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट द्वारा ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया’ शीर्षक से किये गए अध्ययन के मुताबिक उच्च आर्थिक विकास के आंकड़ों के बावजूद भारत नौकरियों का सृजन करने में नाकाम रहा है| इस रिपोर्ट में कहा गया है की “बेरोजगारी हर साल बढ़ रही है। भारत में बेरोजगारी की दर कई सालों तक 2 से 3 प्रतिशत के बीच रही, लेकिन 2015 में यह 5 प्रतिशत पर पहुंच गई। सबसे गंभीर स्थिति युवाओं की है। अध्ययन के मुताबिक युवाओं और शिक्षित लोगों में बेरोजगारी की दर 16 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो 20 वर्षों में सबसे अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 प्रतिशत पुरुष और 92 प्रतिशत महिलाएं 10 हजार रुपए से भी कम कमाती हैं”।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zvJj8G

No comments:

Post a Comment