Wednesday, September 26, 2018

जब भाजपा खुद किसी मामले में फसती है तो मेरा नाम ले लेती है: रावर्ट वाड्रा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच घमाशान जारी है| दोनों पार्टियों में आये दिन बयानबाजी होती रहती है| अब राफेल के मुद्दे को जहाँ कांग्रेस भाजपा को घेर रही है तो वही भाजपा अब राफेल के बीच में राहुल गाँधी के जीजा का नाम लेकर आ रहे है| राफेल मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी ने कहा है की इस मामले में राहुल गाँधी अपने जीजा को फायदा पहुचाने में लगे है| तो वही अब खुद रावर्ट वाड्रा ने इस मामले की सफाई दी है|


advertisement:


 

ये बोले वाड्रा– रावर्ट वाड्रा ने कहा की “जब भी भाजपा किसी मुद्दे में फसने लगती है तो वो मेरा नाम ले लेती है| कोई भी मुद्दा हो चाहे वो बेरोजगारी हो या फिर बढती तेल की कीमतों या फिर राफेल हर एक मुद्दे में भाजपा मेरा नाम सामने लेकर आ जाते है जो सही नहीं है| ये जब खुद फसते है तो मुझे फसाने लगते है”| वाड्रा ने खा की ‘झूठ के पुलिंदे की आड़ में छिपने की बजाय उनको ’56 इंच छाती’ के साथ साहस दिखाना चाहिए और देश को राफेल के बारे में सच बताना चाहिए| लोग एक ही बात सुन-सुन कर तंग आ चुके हैं|’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और मौजूदा सरकार पिछले चार साल से मेरे खिलाफ निराधार राजनीति करने में जुटे हुए हैं|

 

राफेल पर संग्राम- आपको बता दे की देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी राफेल को लेकर लगातार संग्राम मचा हुआ है| भारत से लेकर फ्रांस तक आये दिन मीडिया समाचारों में यही मुद्दा उठता दिखाई दे रहा है| बीते दिनों भाजपा ने कहा था की राहुल गाँधी राफेल के जरिये अपने जीजा वाड्रा को फायदा दिलवाना चाहते है जिसकी सफाई में आज खुद वाड्रा सामने आये है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OfcxAM

No comments:

Post a Comment