
प्रमुख समाचार (26/09/2018)
सुप्रीम कोर्ट: अब मोबाइल, बैंक से आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर फैसला सुनाते हुए कहा कि बैंक अकाउंट और मोबाइल से आधार लिंक करना जरूरी नहीं है। लेकिन आधार कार्ड को पैन से जोड़ना जरूरी होगा । कोर्ट ने कहा कि आधार को वित्त विधेयक की तरह पास किये जाने में कुछ गलत नहीं है। पर किसी ज़रूरतमंद को प्रमाणीकरण की कमी के कारण लाभ से वंचित भी नहीं किया जाना चहिये। प्राइवेट कंपनी बायोमैट्रिक डेटा साझा नहीं कर सकते हैं। CBSE और NEET के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। स्कूल एडमिशन के लिए लिए आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं होगा।
जस्टिस गोगोई ही होंगे अगले CJI, SC ने खारिज किया याचिका
देश के सर्वोच्च अदालत के अगले प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आपको बता दे की प्रधान न्यायाधीश के पद पर गोगोई की नियुक्ति का कड़ा विरोध किया जा रहा है। हालांकि कोर्ट ने न्यायमूर्ति गगोई की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। CJI दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हमारा मानना है कि इस मामले में इस समय हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, यह याचिका विचार योग्य नहीं है।
सेना से बोले राहुल गांधी- हम आपके लिए लड़ रहे हैं, आपको इंसाफ दिलाएंगे
राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्विटर एकाउंट से राफेल डील को लेकर अपरोक्ष रूप से निशाना साधा है। राहुल गांधी अमर जवान शहीद स्तंभ को सलमी देते हुए सेना के जवानों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, हर वायुसेना अधिकारी और जवान को जिन्होंने भारत की सेवा की है। हर शहीद भारतीय लड़ाकू पायलट के परिवार के लिए।
राफेल सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में वह उच्चतम न्यायालय जाएगी। आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा, राफेल सौदे में हम लोग सर्वोच्च जा रहे हैं और इस मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को कानूनी नोटिस भेज रहे हैं।
तीन सालो में शंघाई के जैसे होगा मुंबई का विकास: सीएम फडनवीस
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का विकास हमेशा से ही चर्चा में रहा है| अब सूबे के सीएम फडनवीस ने दावा किया है की आगे आने वाले तीन सालो में मुंबई का वो विकास होगा जो आज तक नहीं हुआ और शंघाई के लोग भी इसकी तारीफ करेगे| यह शहर एक आदर्श शहर बन जाएगा| ये बात उन्होंने तब कही जब वो छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उदघाटन कर रहे थे|
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बंद के दौरान सरकारी बसों पर पत्थर फेंके गए
पश्चिम बंगाल में दो छात्रों की मौत की घटना के विरोध में बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान जगह-जगह आगजनी और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया और सरकारी बसों पर पत्थर फेंके । ड्राइवर हेल्मेट लगाकर बस चलाते दिखे।
दिल्ली समेत 6 राज्य पेट्रोल-डीजल की बराबर कीमत रखने पर सहमत
पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की बराबर कीमत रखने पर सहमत हो गए हैं । इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ शामिल हैं। राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर बराबर हो। इस पर आखिरी फैसला अक्टूबर में लिया जाएगा।
शत्रुतापूर्ण नीति को लेकर अमेरिका पर बरसे हसन रूहानी
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तेहरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीतियों को पूर्ण्तः जारी रखने को लेकर अमेरिकी प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए यह कहा कि तेहरान को तेल निर्यात करने से रोकने का परिणाम ‘बहुत ही खतरनाक’ होगा। रूहानी ने हालांकि दोनों देशों के बीच वार्ता की संभावना से कतई इंकार नहीं किया।
अरबाज खान और जॉर्जिया ऐंड्रियानी जल्दी ही कर सकते हैं शादी
अभिनेता अरबाज खान और जॉर्जिया ऐंड्रियानी को कई बार जॉर्जिया के साथ डेट पर स्पॉट किया गया है। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज के जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं। अब खबर है कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।
विराट और चानू को राजीव गांधी खेल रत्न, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को खेल पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया । राष्ट्रपति ने जहां क्रिकेटर विराट कोहली ओर भारोत्तोलन मीराबाई चानू को खेल क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। वहीं खेल क्षेत्र से जुड़े द्रोणाचार्य, अर्जुन पुरस्कार जैसे सामानों से भी श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया ।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OgiEEW
No comments:
Post a Comment