
राशिफल (28 सितम्बर 2018)
मेष: दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।
वृषभ: आज आप चिंतित रहेंगें। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।
मिथुन: आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।
कर्क: आज का दिन आप के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। धन संपत्ति – मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह: किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है।
कन्या: काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान- सम्मान बढ़ेगा।
तुला: आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक: घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।
धनु: मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी।
मकर: आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रो से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। अच्छे समाचार मिलेंगे।
कुंभ: उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन: मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मनमुटाव होने की संभावना है। खान-पान में संयम रखें।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N5Oe3O
No comments:
Post a Comment