
बर्फ का इस्तेमाल यूं तो लोग अपने पेय पदार्थों में करते हैं लेकिन बर्फ का इस्तेमाल सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल अन्य भी कई तरीकों से किया जा सकता है। जी हां, खासतौर से स्किन की देखभाल व मेकअप के दौरान इसका प्रयोग करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं बर्फ के इस्तेमाल के बारे में-
अगर आप चाहती हैं कि आपका फाउंडेशन लंबे समय तक टिके तो आइस क्यूब लपेटकर कुछ सेकंड के लिए चेहरे पर रखें। इससे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाएंगे। इसके बाद फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
आंखों की थकान को दूर करने में भी बर्फ का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए साफ कपड़े में आइस क्यूब लपेटकर कुछ सेकंड के लिए आंखों पर रखें। थ्रेडिंग या वैक्सिंग के बाद भी आइस पैक का इस्तेमाल काफी अच्छा रहता है।
अगर आप जल्दी में हैं और आपके पास मेकअप करने का समय नहीं है। लेकिन आप बिना मेकअप के ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इससे बर्फ आपकी मदद कर सकता है। बस साफ कपड़े में आइस क्यूब डालकर चेहरे पर रखें। आपकी त्वचा बिना मेकअप के ही चमकदार और खूबसूरत दिखने लगेगी।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xQvvU0
No comments:
Post a Comment