
सबसे सस्ती विमान सेवा उपलब्ध करवाने में अग्रणी कंपनी एयरएशिया सबसे सस्ती हवाई यात्रा ऑफर देती आई है। एयरएशिया के अब तक के सबसे सस्ते प्लान के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। एयरएशिया विमानन क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक कंपनी मानी जाती है। हाल ही में एयर एशिया का सबसे सस्ता ऑफर फेस्टिवल खत्म हुआ है, अगर आप इस ऑफर का लाभ लेने से चूक गए तो जानिए, हवाई यात्रा का यह पैकेज ऑफर कितना सस्ता और शानदार था।
एयरएशिया ने अब तक की सबसे सस्ती हवाई यात्रा ऑफर के लिए 2 सितंबर से 9 सितंबर, 2018 के बीच बुकिंग का समय रखा था। 19 फरवरी से 26 नवंबर, 2019 के बीच यह यात्रा की जानी है। उनके लिए ऑल-इन वन-वे किराया घरेलू उड़ान के लिए 999 रु. एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए 1399 रु. से शुरु होगा।
यह ऑफर एयरएशिया के ग्रुप नेटवर्क यानि एयरएशिया इंडिया (उड़ान कोड आई5), एयरएशिया बेर्हाद (उड़ान कोड एके), थाई एयरएशिया (उड़ान कोड एफडी) एवं एयरएशिया एक्स (उड़ान कोड डी7) पर उपलब्ध है। यह छूट एयरएशिया की वेबसाइट एवं एयरएशिया मोबाईल ऐप द्वारा की गई सभी बुकिंग्स पर लागू होगी।
999 रु. से शुरु होने वाले ऑल-इन वन-वे किराए के साथ यात्री एयरएशिया द्वारा उड़ान सेवा दिए जाने वाले 21 घरेलू स्थानों, जैसे बैंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इंफाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, भुवनेश्वर, नागपुर, इंदौर, सूरत, अमृतसर और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं ।
जबकि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए यात्री कुआलालम्पुर, बैंग्कॉक, क्राबी, सिडनी, ऑकलैंड, मेलबोर्न, सिंगापुर, बाली आदि स्थानों के टिकट 1399 रु. के शुरुआती ऑल-इन वन-वे किराए के साथ बुकिंग ऑफर दिया गया था ।
एयरएशिया बेरहाद एक मलेशियाई कम लागत वाली एयरलाइन है जिसका मुख्यालय कुआलालंपुर, मलेशिया के पास है। यह बेड़े के आकार और गंतव्यों द्वारा मलेशिया में सबसे बड़ी एयरलाइन है। एयरएशिया समूह 25 देशों में फैले 165 से अधिक गंतव्यों के लिए अनुसूचित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करता है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ij2x40
No comments:
Post a Comment