
नई दिल्ली: राफेल एक ऐसा मुद्दा बन चुका है जिसके बारे में क्या सच है और झूठ शायद ही किसी को पुख्ता तरीके से पता हो लेकिन ये बात साफ़ है की दोनों पक्षों से ही खूब बयानबाजी हो रही है| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहते है और मोदी सरकार इस मामले में खुलकर कुछ बोल नहीं रही है| तो अब यूपीए गठबंधन वाली पार्टी एनसीपी के मुख्य शरद पंवार ने राफेल के बारे में अपना बयान दिया है जिससे मोदी का पक्ष मजबूत होता दिखाई दे रहा है| उन्होंने कहा है की मोदी पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता है लेकिन अगर वो कीमत बता दे तो इसमें सरकार को कोई संकट भी नहीं होगा|
रक्षा मंत्री ने भ्रम पैदा किया– शरद पवार ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोगों को व्यक्तिगत रूप से मोदी के इरादे के बारे में कोई संदेह है| हालांकि उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिस तरह से पूरे मामले को लेकर सरकार का पक्ष रखा, उससे लोगों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा हुई| यही वजह है कि अब वित्त मंत्री अरुण जेटली रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की जगह इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं| शरद पंवार ने ये बाते एक मराठी चैनल के साथ इंटरव्यू में कही|
राहुल से अलग राय– आपको बता दे की शरद पंवार के ये बयान कही न अकाही उस पार्टी के मुखिया से अलग है जिससे वो जुड़े हुए है| राहुल गाँधी जहाँ लगातार मोदी को इस मामले में घेर रहे है तो वही शरद पंवार का ये बयान कही न कही मोदी का पक्ष मजबूत बनाता है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zz0LJw
No comments:
Post a Comment