
महिलाओं को अमूमन लंबे नाखूनों का बेहद शौक होता है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए महिलाएं कभी फेक नेल्स तो कभी अन्य तरीकों का प्रयोग करती हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से बेहद जल्द अपने नाखूनों को बढ़ाना चाहती हैं तो इसके लिए इन आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
संतरे का जूस नाखूनों को बढ़ाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए इसे दस मिनट तक अपने नाखूनों पर लगाएं। इसके बाद अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। लगातार कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से जल्द ही आपको असर दिखाई देगा।
वहीं आॅलिव आॅयल भी नाखूनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन ई से भरपूर ऑलिव ऑयल नाखूनों को पोषण प्रदान करता है और खून का फ्लो नाखूनों तक बढ़ाता है। रोजाना इसका इस्तेमाल नाखूनों को तेजी से बढ़ाता है।
नाखूनों को बढ़ाने के लिए लहसुन भी एक अच्छा उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए लहसुन को दो टुकड़ों में काट कर उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून कुछ ही दिनों में अच्छे खासे बढ़ जाएंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xHFdc4
No comments:
Post a Comment