Wednesday, September 26, 2018

बस अपनाएं यह टिप्स, छोटी किचन भी दिखेगी बड़ी

किचन हर घर का एक अहम हिस्सा है। यह घर के लुक को संवारने में भी मदद करती है लेकिन अगर किचन छोटी हो तो आपको समझ ही नहीं आता कि इसकी सजावट किस प्रकार की जाए। अगर आपकी किचन भी छोटी है तो परेशान होने की कोई बात नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे फंडे बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी छोटी सी रसोई को भी बड़ा दिखा सकते हैं-


advertisement:


रसोई में दिवारों की सजावट में वाॅल्सपेपर्स का प्रयोग किया जा सकता है। आप किचन में लाइट कलर्स जैसे व्हाइट, लाइट यैलो या पिंक कलर करवाएं क्योंकि इससे स्पेस ज्यादा लगती है। इसके अतिरिक्त रंगो के स्थान पर दीवारों पर टाइल्स भी लगवा सकते हैं।

रसोई को बड़ा दिखाने के लिए दराजों को डिवाइड करना अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए आप लकड़ी के खूंटी का इस्तेमाल करके हर एक खंड में बर्तन रख सकते हैं।

किचन स्पेस को स्मार्टली इस्तेमाल करें। मसलन, अगर आपकी कैबिनेट के नीचे वाले हिस्से में स्पेस है तो आप इसमें बॉक्सेज लगवा लें। यह डस्टबिन बन जाएगा और आपको अलग से डस्टबिन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किचन में आप उतना ही सामान रखे, जिसकी आपको वास्तव में जरूरत है। अतिरिक्त सामान को अन्य कहीं पर रखें। इससे भी किचन में स्पेस काफी लगता है। साथ ही किचन का सामान व्यवस्थित करने के लिए हर चीज के लिए एक निश्चित स्थान डिसाइड करें और उसे वहीं पर रखें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zuImO1

No comments:

Post a Comment