
मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने पुलिस की अनुमति के बिना शहर में जनसभा करने के लिए 2014 के एक मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राहत दे दी है। मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने CM सहित सभी पांचों आरोपियों को शुक्रवार को बरी कर दिया।
2014 में बिना इजाजत के की थी रैली
आपको बता दे की केजरीवाल पर यह आरोप था कि 2014 के चुनाव के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मेधा पाटकर के समर्थन में बिना इजाजत रैली की और जनसभा को संबोधित किया। इस मामले में ही उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला दर्ज हुआ था। हालांकि इस मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने व्यक्तिगत तौर पर पेशी से पूर्ण्तः छूट की मांग की थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DDyvJM
No comments:
Post a Comment