
बारिश के मौसम में जिस समस्या से हर गृहणी को दो-चार होना पड़ता है, वह है चीजों का खराब होना या सील जाना। ऐसे में अगर चीजों को स्मार्ट तरीके से स्टोर न किया जाए तो इससे परेशानी जस की तस बनी रहती है। इतना ही नहीं, इन खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से इंफैक्शन भी हो सकता है। आइए जानें कैसे करें इस मौसम में अपने किचन की देखभाल-
इस मौसम में चीनी और नमक को नमी से बचाने के लिए इन्हें किसी प्लास्टिक या एल्युमीनियम के डिब्बे में रखने की बजाय कांच के एयरटाइट कंटेनर में रखें। साथ ही अगर आप चाहें तो इस कंटेनर में थोड़े से कच्चे चावल डाल सकती हैं, ये अतिरिक्त नमी को सोख लेगा।
इस मौसम में सब्ज़ियां भी जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए उन्हें खोलकर नहीं बल्कि जिप लॉक बैग में पैक करके रखें। साथ ही जिप लॉक बैग में रखने से पहले ये ध्यान दें कि सब्ज़ियां गीली तो नहीं हैं अगर ऐसा है तो बैग में रखने से पहले सब्ज़ी को पेपर मे रैप करके रखें ताकि जो भी नमी हो, वो पेपर सोख लें।
बरसात के मौसम में खाने का सामान बेहद जल्दी सीलकर खराब हो जाता है। इनके कुरकुरेपन को बरकरार रखने के लिए इन्हें केवल एयरटाइट डिब्बों में रखें या ब्लॉटिंग पेपर में लपेट कर रखें। पैकेट को खोलने के बाद सीलन से बचाने के लिए उसे फ्रिज में भी रख सकती हैं और खाने से पहले माइक्रोवेव मे गर्म कर लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OhcMv7
No comments:
Post a Comment