
कहते हैं कि सेहत ही व्यक्ति का पहला सुख है। लेकिन आज की बिजी लाइफ में लोगों को इतनी भी फुरसत नहीं है कि वह अपनी सेहत पर पर्याप्त ध्यान दे सकें। खासतौर से, महिलाएं जिनके कंधों पर दोहरी जिम्तेदारी होती है, उन्हें अपने खान-पान को लेकर बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वर्किंग वुमन की डाइट कैसी होनी चाहिए-
कामकाजी महिलाओं काे अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए उनका खानपान आम महिलाओं की अपेक्षा और भी ज्यादा न्यूट्रीशियस और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए।
आपका भोजन ऐसा होना चाहिए, जिसमें सही मात्रा में पोषक तत्व हों। आपके खाने में विटामिन, जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होनी चाहिए।
वर्किंग वुमन के लिए सुबह का नाश्ता काफी मायने रखता है। यह आपको पूरा दिन कार्य करने की उर्जा प्रदान करता है। इसलिए आप सुबह के नाश्ते में दूध, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, फल, पोहा, उपमा, ब्रेड, मक्खन आदि लें। जहां तक संभव हो, सुबह के नाश्ते में तली हुई चीजों से बचना चाहिए।
वहीं लंच में हरी सब्जियां और दाल जरुर लेना चाहिए । दही भी सेहत के लिए अच्छा होता है तो इसे भी आपने खाने में शामिल करें ।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OZh0VD
No comments:
Post a Comment