Thursday, September 27, 2018

बीजेपी विधायक संगीत सोम के आवास पर हुआ हैंड ग्रेनेड से हमला

भाजपा विधायक संगीत सोम के माल रोड स्थित आवास पर कार सवारों ने बुधवार रात हैंड ग्रेनेड से हमला कर दिया। उन्होंने गार्ड पर गोलियां भी चलाई और अंदर घुसने का प्रयास किया। हमले के समय विधायक अंदर ही मौजूद थे। ग्रेनेड फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गए।भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम के काफिले का एक स्विफ्ट कार पीछा कर रही थी। करीब एक बजे जैसे ही विधायक अपने आवास के अंदर घुसे। कार सवार नकाबपोश कोठी के बाहर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने अंदर घुसने का प्रयास किया। हमलावर ने हैंड ग्रेनेड का पिन खींचकर ग्रेनेड को अंदर फेंक दिया। हालांकि भाग्यवश ग्रेनेड नहीं फटा। बाद में सूचना पर बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।


advertisement:


पुलिस मान रही है कि हमलावर विधायक का पीछा करने के साथ साकत आसपास की रेकी कर रहे थे। हमलावरों की पहचान में सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। .विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । हमले की सूचना लखनऊ और दिल्ली में अधिकारियों को दी गई। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है ।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qdya1Y

No comments:

Post a Comment