Thursday, September 27, 2018

इस एक्टर के पोते करेंगे बॉलिवुड में डेब्यू, ‘पागल’ होगा फिल्म का नाम

बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता रहे अमरीश पुरी ने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई| अब उनके पोते वर्धन पुरी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। जी हां, उन्हें फिल्म ‘पागल’ में देखा जाएगा जो अगले साल रिलीज होगी।


advertisement:


वर्धन पुरी ने अपने डेब्यू को लेकर कहा कि, ‘मैं जब पांच साल का था तभी से ऐक्टर और घर का एंटरटेनर कहलाता था। अपने खाली समय में मैं दादा जी की विग और जूते पहनकर पूरे घर में घूमता था और उनके डायलॉग बोलता रहता था। उस समय मेरे परिवार को एहसास हुआ कि मैं ऐक्टर बन सकता हूं। मेरी बहन सांची, उसकी दोस्त और हमारे घर में काम करने वा`ले लोग मेरे दर्शक हुआ करते थे। डेब्यू की बात करें तो मैं पहले इतिहास से जुड़ी कोई फिल्म करना चाहता था, लेकिन बाद में मैंने पागल की स्टोरी पढ़ी और मुझे उससे प्यार हो गया।’

बता दें, वर्धन ने थिएटर आर्टिस्ट और बहुत सी फिल्मों के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।

‘इशकजादे’ और ‘दावत-ए-इश्क’ जैसी फिल्मो में हबीब फैसल को वर्धन असिस्ट कर चुके हैं| इसके अलावा सुशांत की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी वह मनीष शर्मा के साथ काम कर चुके हैं ।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OeLhT3

No comments:

Post a Comment