टीम लवरात्रि अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं, फिल्म के रिलीज़ से पहले डेब्यू एक्टर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन का रोमांटिक फिल्मफेयर कवर रिलीज़ किया गया हैं. सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा लवरात्रि से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस फिल्म में आयुष षर्मा के साथ वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. वरीना हुसैन भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.
लवरात्रि के रिलीज से पहले आयुष और वरीना हुसैन के फैन्स के लिए एक खूशखबरी सामने आई है. दोनों एक्टर अपनी डेब्यू फिल्म लवरात्रि की रिलीज से पहले फिल्मफेयर के कवर पेज पर सितंबर के एडिशन में नजर आ रहे हैं. इस कवर पेज पर वरीना हुसैन और आयुष के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ तौर पर झलक रही है. फल्मफेयर के कवरपेज पर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
आयुष और वरीना हुसैन की डेब्यू फिल्म लवरात्रि 5 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. लवरात्रि फिल्म को नीरेन भट्ट ने लिखा है. लवरात्रि फिल्म को अमिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. अमिराज मीनावाला लवरात्रि फिल्म से अपने डायरेक्टिंग करियर की शुरूआत करने जा रहे हैं. लवरात्रि फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान है फिल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होने जा रही है.
The post फिल्मफेयर कवर: ऐसे नजर आ रहे हैं आयुष शर्मा और वरीना हुसैन appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wtC8vA
No comments:
Post a Comment