
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी और रिलायंस के डिफेंस के मालिक अनिल अंबानी पर हमला बोला है। शायरी भरे अंदाज में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा,
मोदी-अंबानी का देखो खेल
HAL से छीन लिया राफेल
धन्नासेठों की कैसी भक्ति
घटा दिया सेना की शक्ति
जिस अफसर ने चोरी से रोका
ठगों के सरदार ने उसको ठोका
पिट्ठुओं को मिली शाबाशी सेठों ने उड़ती चिडिय़ा फाँसी
जन-जन में फैल रही है सनसनी
मिलकर रोकेंगे लुटेरों की कंपनी
इसी के साथ एक न्यूज का लिंक भी शेयर किया है, जो राफेल डील पर आधारित है।
राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान की डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, राहुल गांधी का कहना है कि केंद्र सरकार राफेल की सही कीमतें छिपा रही है, राहुल का आरोप है कि केंद्र की एनडीए सरकार यूपीए सरकार मेंं हुई डील से तीन गुना से ज्यादा दामों में फ्रांस से 36 राफेल खरीदे हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QgTSlI
No comments:
Post a Comment