
एंजेला क्रिस्लिंज्की, जो बॉलीवुड फिल्म ‘1921’ में अपने फेमस रोल के लिए जानी जाती हैं, अब अपाचे इंडियन और रफ़्तार के नए ट्रैक में “पंजाबी गर्ल” के रूप में नज़र आएगी .
इस गाने में अपाचे इंडियन ने शानदार पंजाबी लिरिक्स लिखी हैं, और फेमस रैपर रफ़्तार ने इस गाने का रेप तैयार किया हैं, यह गाना “ऑन दा वीकेंड” एल्बम का हिस्सा हैं. और यह एक पार्टी सोंग होने वाला हैं.
गाने में काम करने को लेकर एंजेला बोली, “मैं हमेशा से अपाचे इंडियन और रफ़्तार की फैन रही हूँ. मैं समझती हूँ एक इतने बड़े इंटरनेशनल सिंगल में काम करना मेरे लिए गर्व की बात हैं. इस गाने का नाम ‘पंजाबी गर्ल’ हैं, और वह लड़की मैं ही हूँ. इस गाने में काम करना बहुत ही शानदार रहा. इस गाने की वाईब एकदम पार्टी स्टाइल हैं. हम ने सेट पर बहुत मजे किये. सच मानिये गाने का शूट किसी पार्टी से कम नहीं था”
अपाचे एक ब्रिटिश-इंडियन सिंगर और म्यूजिक राइटर हैं, जिनके गाने 90 के दशक में काफी हिट और फेमस थे, और वह पहली बार रफ़्तार के साथ काम कर रहे हैं.
बता दे, इंडियन रैपर रफ़्तार ने अपने करियर में बहुत हिट गाने गाये हैं, जैसे की सुपरहिट गाना ‘स्वैग मेरा देसी’, जो उनका पहला सिंगल था.
यह एल्बम आगामी 28 सितम्बर को रिलीज़ होने जा रहा हैं.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OSyT8l
No comments:
Post a Comment