नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल आये दिन मुश्किलों में घिरे रहते है| एक मुश्किल खत्म नहीं होती है की दूसरी मुश्किल सामने आ जाती है| अब केजरीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई है| दरअसल चुनाव आयोग का कहना है की आप ने साल 2014-15 में आयकर विभाग और चुनाव आयोग को जो चंदे की जानकारी दी थी वो अलग अलग है और ऐसे में उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है| चुनाव आयोग ने केजरीवाल को इसका जवाब देने के लिए कहा है|
चंदा सार्वजनकि नही करेगी पार्टी- हालांकि चुनाव आयोग की नोटिस पर अभी तक पार्टी के नेताओं का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा है तो केजरीवाल की मुश्किल बढ़ सकती है। क्योंकि पार्टी पहले ही बोल चुकी है कि वो आम जनता से मिलने वाले चंदे को सार्वजनिक नहीं करेगी। यहां तक पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि 2019 लोक सभा चुनाव के लिए भी जो चंदे मिलेंगे उसका ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने इसके पीछ कई तर्क दिए हैं। जैसे कि चंदा देने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
आपको बता दे की इससे पहले गृह मंत्रालय ने भी आप को नोटिस देते हुए कहा की विदेश से आने वाले चंदे की जानकारी दे और इसका जवाब देने के लिए पार्टी राजी भी हो गई थी|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QksW54
No comments:
Post a Comment