Tuesday, September 11, 2018

जीवन की हर समस्या को हरता है हाथी, बस इस तरह रखें इसकी तस्वीर

हाथी एक शक्तिशाली जानवर माना जाता है। यह जंगल में अपनी एक अलग साख बनाकर रहता है। यहां तक कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश भी गजमुखी है। ऐसे में इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। कुछ लोग जीवन से नकारात्मकता दूर करने के लिए घर या फिर दफ्तर में हाथी की मूर्ति लगाते हैं। खासतौर से, घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि घर में कैसे लगाएं हाथी की मूर्ति और जीवन को बनाए खुशहाल-


advertisement:


घर परिवार में सुख-शांति लाने के लिए हाथी की ऐसी मूर्ति स्थापित करनी चाहिए, जिसमें उसकी सूंड नीचे की ओर हो। अगर आप ऐसी मूर्ति का चयन करते हैं, जिसमें हाथी का सूंड ऊपर की ओर रहती है। ऐसी मूर्ति से धन-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

हाथी वैवाहिक संबंधों में भी सकारात्मकता का संचार करता है। पति-पत्नी के बीच की तकरार को खत्म करने के लिए घर में हाथी की मूर्ति या फिर चित्र लगानी चाहिए। बैडरूम में इस चित्र को लगाने से कपल्स में प्यार बना रहता है। आप चाहें तो कमरे में हाथी के बच्चों की मूर्ति भी लगा सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे आज्ञाकारी व पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार हो। तो उसके स्टडी टेबल पर हाथी की मूर्ती रख दें। एेसा करने से उनको पढ़ी हुई बातें ज्यादा समय तक याद रहेंगी।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CJORQG

No comments:

Post a Comment