Thursday, September 27, 2018

करीना ने लांच की स्टाइलिश एंड स्लिम eSLAB टाइल

सिरैमिक टाइल्स की प्रमुख कंपनी एम्सर ने अपनी सबसे खोजपरक, खूबसूरत और स्टाइलिश टाइल ईस्लैब को लॉन्च कर टाइल्स की एक बिल्कुल नई कैटेगरी का निर्माण किया है। ईस्लैब एक प्रमुख उत्पाद है, जिसे विशिष्ट रूप से डिजाइन किया गया है। यह भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली टाइल्स की डिजाइन, नवाचार, साइज, टेक्नोलॉजी और त्यधिक सौंदर्य को परिभाषित करने के लिये तैयार है। इसकी पेशकश अनूठे लॉर्ज-फॉर्मेट में की गई है। इसमें मार्बल को मजबूत एवं खूबसूरत बनाने की खासियत है।


advertisement:


यह असाधारण संरचना और डिजाइंस के साथ पतली एवं इको-फ्रेंडली टाइल्स है, जो अद्भुत अंदाज देती है। इस नवाचार को नवीनतम इटैलियन टेक्नोलॉजी, दूरदर्शी विशेषज्ञता, एक नवाचार उन्मुख एवं सालों के अनुसंधान व विकास के साथ संभव बनाया गया है।  भारत की स्टाइल और फैशन आइकन करीना कपूर खान ने दुबई में एक ग्लैमर से भरे इवेंट में इस उत्पाद को लॉन्च किया।

दीपक पटेल, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर, एम्सर टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘ईस्लैब मॉडर्न आर्किटेक्चर का असली उदाहरण है। यह प्रॉपर्टी ओनर्स, डिजाइनरों और आर्किटेक्ट्स को किसी सीमा के बिना स्पेस का अधिक इस्तेमाल करने की आजादी देता है। अत्यधिक पतलेपन और मजबूती के साथ ईस्लैब का इस्तेमाल वॉल टाइलिंग में भी किया जा सकता है।

गौतम पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एम्सर टाइल्स ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टाइल्स बाजार है। वर्तमान में ग्राहकों को टाइल्स में आकर्षक एवं स्टाइलिश विकल्पों की तलाश रहती है तथा वे अलग-अलग वैरायटी को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। ईस्लैब एक बेहतरीन उत्पाद है और हमें इस पेशकश के साथ सिरैमिक इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। इस लॉन्च के साथ काफी रोमांच भी था। होम डेकोर के इच्छुक सभी लोग अब एम्सर टाइल्स द्वारा इस व्यापक नवाचार का अनुभव करने के उत्सुक हैं।

ईस्लैब समूचे भारत में और दुनिया भर में प्रमुख एक्सपोर्ट बाजारों में उपलब्ध है।  करीना कपूर ने दुबई में लॉन्च इवेंट की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम की अवाधारणा, डिजाइन और निर्माण प्रोवेस प्रोडक्शन्स द्वारा तैयार की गई थी और इसे माइ सी-लेवल एक्जीक्यूटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मान्यता प्रदान की गई।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DGYBvc

No comments:

Post a Comment