Thursday, September 27, 2018

NGBT कॉन्फ्रेंस 2018: जयपुर में आयोजित होगी

साइजेनोम रिसर्च फाउंडेशन अपनी आठवीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘‘नेक्स्टजेन जेनोमिक्स, बायलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स एण्ड टेक्नॉलॉजीज़ (एनजीबीटी) का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2018 के बीच जयपुर में कर रहा है। टोरंटो रिकॉम्बिनैंट एंटीबॉडी सेंटर (ट्रैक), टोरंटो, कनाडा; बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साईंटिफिक रिसर्च (बीआईएसआर), जयपुर, भारत; राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साईंसेस (आरयूएचएस), जयपुर, भारत, ईटरनल हार्ट केयर सेंटर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएचसीसी), जयपुर, भारत; एसएमएस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एसएमएसएमसी), जयपुर, भारत एवं इंस्टीट्यूट ऑफ बायोइन्फॉर्मेटिक्स (आईओबी), बैंगलुरु, भारत इस कॉन्फ्रेंस की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं।


advertisement:


डॉ. सेकर सेशागिरी, एनजीबीटी कॉन्फ्रेंस चेयर ने कॉन्फ्रेंस के बारे में कहा, ‘‘एनजीबीटी एक उच्च क्वालिटी की साईंटिफिक ईवेंट है, जो भारत में पिछले सात सालों से हर साल आयोजित हो रही है। यह पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और विद्यार्थियों को आकर्षित करती है।

यह भारत के विद्यार्थियों, फैकल्टी और औद्योगिक पार्टनरों को बायोलॉजी एवं बायलॉजी इनेबल्ड टेक्नॉलॉजी के क्षेत्रों, जैसे जेनोमिक्स के क्षेत्र में काम करने वाले सर्वोच्च नेषनल एवं इंटरनेशनल वैज्ञानिकों से बात करने का अवसर देती है।

2018 एनजीबीटी कॉन्फ्रेंस में बायलॉजी के सभी क्षेत्रों, जैसे ह्यूमन जेनेटिक्स, ड्रग डिस्कवरी, क्लिनिकल मेडिसीन, बायोमार्कर्स, डायग्नोस्टिक्स, पशु, पौधे एवं कृषि विज्ञान समेत जीवविज्ञान के सभी क्षेत्रों में बुनियादी और अनुवाद विज्ञान के लिए नेक्स्टजेन अनुक्रमण और जेनोमिक्स प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग का प्रदर्शन और प्रचार किया जायेगा।

इसमें बेसिक बायलॉजी, सेलुलर सिग्नलिंग, कैंसर एवं प्लांट बायलॉजी भी शामिल होगी। यह कॉन्फ्रेंस वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को एक फोरम प्रदान करने के लिए डिज़ाईन की गई है, जहां वो अपने काम को षेयर कर सकें, नए संपर्क बना सकें और सहयोग की तलाश कर सकें।

 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qdtglu

No comments:

Post a Comment