
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के तनाव पूर्ण रिश्ते जगजाहिर है और कई बार विदेशी भी इसका जिक्र कर चुके है| पाकिस्तान बीते कई दिनों से कह रहा है की वो भारत के साथ बातचीत करना चाहता है लेकिन पाकिस्तानी सैनिको की बर्बरता देखते हुए भारत इसके लिए तैयार नहीं और इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला सार्क मीटिंग में जब सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को अनदेखा कर दिया और उनका भाषण ही नहीं सुना| इससे पाकिस्तानी विदेश मंत्री भडक उठे|
ऐसे हुआ वाकया– दरअसल भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सार्क में अपना भाषण दिया और इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी का भाषण होना था लेकिन सुषमा अपना भाषण देने के बाद उठकर अपने अगले प्रोग्राम में चली गई जिससे पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी भडक उठे| कुरैशी ने कहा, ‘अगर हम इस फोरम से कुछ चाहते हैं तो हमें आगे बढ़ना होगा लेकिन यह क्या तरीका है? मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि अगर सार्क की प्रगति में कोई बाधक है तो वह एक देश का रवैया है| उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई| कुरैशी ने सुषमा स्वराज का नाम लिए बिना कहा कि वह बीच में ही चली गईं, शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी| मैंने उनका बयान सुना, उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग की बात की लेकिन क्षेत्रीय सहयोग कैसे संभव है, जब हर कोई बैठकर एक-दूसरे की बात सुन रहा है और आप उसे ब्लॉक कर रहे हो|
ये बोली स्वराज– इस दौरान भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बोलते हुए आतंकवाद का मुद्दा उठाया| उन्होंने कहा की “शांति और सुरक्षा के मुद्दे में बाधा डालने का काम आतंकवाद है और हमे इसके खिलाफ सहयोग का माहौल तैयार करना होगा जिससे इसका खात्मा किया जा सके|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2R6Z4d8
No comments:
Post a Comment