
किचन में कुकिंग करते समय अधिकतर महिलाओं को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कुकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों का आप किस तरह सामना करें, यह समझ ही नहीं आता। तो चलिए जानते हैं इकसे बारे में-
इडली डोसा घर पर बनाने के लिए बहुत सारी तैयारी पहले करनी पड़ती है। लेकिन अगर रात में दाल-चावल भिगोना भूल जाएं तो पानी उबालकर दाल चावल भिगो दें। ऐसा करने से सिर्फ 2-3 घंटे में अच्छी तरह भीग जाएंगे। इसके बाद आप इसे पीसकर घोल को ढककर धूप में रख दें। ऐसा करने से सिर्फ 3 से 4 घंटों में अच्छा खमीर वाला घोल तैयार हो जाएगा।
ठीक इसी तरह, अगर आप रात में छोले या राजमा रात में भिगोना भूल गए हों तो सुबह तेज गर्म पानी में डाल दें। तीन घंटे में ही भीग जाएंगे।
नींबू या संतरे का जूस निकालते समय उसका पूरा जूस नहीं निकलता। लेकिन जूस निकालने से पहले बिना कटे हुए फ्रूट को दस सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर दें। ऐसा करने से फ्रूट के फाइबर ढीले हो जाते हैं और जूस करते हुए आखिरी बूंद तक भी अच्छे से बाहर निकल जाती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2P2sxmI
No comments:
Post a Comment