Thursday, September 27, 2018

प्रधान मंत्री मोदी को मिला UN का चैंपियंस ऑफ द अर्थ सम्मान

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है।दोनों ही नेताओं को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।


advertisement:


संयुक्त राष्ट्र ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। साथ ही केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की दिशा में उत्कृष्ट पहल के लिए भी उन्हें पुरस्कृत किया गया है। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने के लिए यह सम्मान मिला है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xWm45Q

No comments:

Post a Comment