Saturday, October 13, 2018

अर्जुन कपूर ने कहा, अमिताभ के एक्शन सीन देख रोंगेटे खड़े हो गए

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर का यह कहना है कि आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन के एक्शन सीन देखकर उनके रोंगटे पूर्ण्तः खड़े हो गए थे। आपको बता दे की अर्जुन कपूर ने अमिताभ के साथ फिल्म ‘की एंड का’ में काम किया है। अर्जुन कपूर ने कहा, मेरा यह सौभाग्य है कि इस जेनरेशन में मुझे लगता है मैं पहला एक्टर हूँ जिसने उनके और जया जी के साथ आर बाल्की के कारण स्क्रीन शेयर की है।


advertisement:


फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में उनका इस प्रकार का एक्शन करते देख मेरे रोंगटे पूर्ण्तः खड़े हो गए। उनकी खासियत है कि वह हंसी मजाक में व्यंग्य में एक एनर्जेटिक माहौल बनाते हैं उतना ही जितना कि एक कोई नौजवान कलाकार बना पाता हों।

इसके अलावा मुझे यह लगता है कि एक सुपरस्टार के बारे में मैं क्या तारीफ करूं उनके काम पर तो पूरी देश दुनिया ने मुहर लगा कर के उन्हें सराहा है। अर्जुन कपूर ने कहा, अमिताभ शाइनिंग लाइट ऑफ बॉलीवुड है। मैंने उन्हें जितना भी देखा है चाहे वह दीवाली की पार्टी में देखा हों या कहीं पर उनसे मिला हूं, उनका अपना एक स्वैग होता है और वह अभी भी दिल से जवान है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QMbYfn

No comments:

Post a Comment