
नई दिल्ली: देश में तेजी से चल रहे मीटू कैम्पेन में एक से बढ़कर एक बड़े लोगो के नाम सामने आ रहे है| इसमें सिनेमा से लेकर टीवी और राजनीतिक लोग शामिल है| मोदी सरकार में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर कई सारे यौन शोषण के आरोप बीते एक हफ्ते के अंदर लग चुके है| मेनका गाँधी ने इसके लिए जांच कमी भी बैठा दी है और इसी बीच पार्टी के आलाकमान अमित शाह का बयान इस मामले में आया है| उन्होंने कहा है की “आप मेरा नाम लेकर भी कभी भी कुछ भी लिख सकते है|
ये बोले शाह- अमित शाह से जब एमजे अकबर के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा की “देखना पड़ेगा, ये सच हैं या गलत| उन्होंने कहा, ‘देखना पड़ेगा कि यह सच हैं या गलत| हमें उस शख्स के पोस्ट की सत्यता जांचनी होगी, जिसने आरोप लगाए हैं| मेरा नाम इस्तेमाल करते हुए भी आप कुछ भी लिख सकते हैं|’ हालांकि, इस मामले की जांच की जाएगी या नहीं, इस पर उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया| लेकिन शाह ने इतना जरूर कहा कि ‘इस पर जरूर सोचेंगे|’
कई महिलाओ ने लगाये आरोप– आपको बता दे की मंत्री एमजे अकबर पर एक के बाद एक कई सारी महिला पत्रकारों ने आरोप लगाये है और कहा है की उनके साथ अकबर ने छेद्चाद की और बलात्कार करने की कोशिश भी की है| हालाँकि इस मामले में पार्टी ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली और भाजपा की तरफ से चीख चीखकर बोलने वाले प्रवक्ता संबित पात्रा इस मामले को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रहे है|
देश में कई नाम सामने– तनुश्री और नाना से शुरू हुआ ये कैम्पेन देश में एक एक करके कई सारे बड़े नेताओ और फिल्म अभिनेताओ की पोल खोल रहा है| सबसे अधिक नाम बॉलीवुड से आ रहे है जहाँ पर अक्सर शोषण की खबरें आती रहती है| हाल ही में बड़े डायरेक्टर साजिद खान का नाम आया जिनके ऊपर कई सारी महिलाओ ने एक साथ आरोप लगाते हुए कहा की साजिद ने उनके साथ बहुत खराब हरकत की थी| किसी को प्राइवेट पार्ट दिखाने की कोशिश की, किसी को अपने पार्ट के हाथ डालने के लिए कहा| कई सारी मॉडल्स सामने आई है जिहोने कहा की साजिद ने उन्हें हिरोइन बनाने के नाम पर ऐसा कुछ किया| इसके बाद साजिद खान ने फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी है और कहा है की जांच होने और उनके निष्पक्ष साबित होने तक वो काम नहीं करेगे| इस मामले में उनकी बहन ने भी उनका विरोध किया है| वही फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार ने साजिद खान की फिल्म भी छोड़ दी है|
आपको बता दे की तेजी से चल रहे इस अभियान में पियूष मिश्रा, वरुण ग्रोवर, विकास बहल, साजिद खान, अदिति मित्तल, गुरुसिमरन खम्भा, जैसे नाम सामने आये है| अब देखना बाकी है की कितने नामो की पोल और खुलती है| हालाँकि इस अभियान की सबसे बेहतर बात है की इससे महिलाओ को एक हिम्मत मिल रही है की वो अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में खुलकर बोल सकती है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CFW7MD
No comments:
Post a Comment