
मी टू मुहिम को एक ‘बेहतरीन घटनाक्रम’ करार देते हुए राज्यसभा सदस्य एवं BJP नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शुक्रवार को यह कहा कि यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के बारे में फैसला करना PM नरेंद्र मोदी का काम है। स्वामी ने कहा, ‘क्योंकि PM ने उन्हें नियुक्त किया है, इसलिए यह PM का काम है। मैं इस पर सार्वजनिक बयान नहीं दूंगा। यह उनका (मोदी) काम है।’
उन्होंने हालांकि यह कहा कि अकबर के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप उनके मंत्री बनने से पहले के समय के हैं और उस समय के हैं जब वह संपादक थे। स्वामी ने कहा, ‘क्या उन्हें मंत्री पद गंवाना पड़ेगा, यह केवल PM तय कर सकते हैं। वह सभी मंत्रियों के प्रभारी हैं और उन्हें ही जवाबदेही तय करनी है।’ यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अनगिनत महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली मी टू मुहिम का पुरजोर समर्थन करते हुए स्वामी ने इसे एक अच्छा घटनाक्रम करार दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ मामले हो सकते हैं जब कोई किसी को जानबूझकर फंसाए, लेकिन ऐसा हर चीज के साथ होता है। लोगों को हत्या तक के गंभीर मामलों में झूठा फंसाया जाता है। स्वामी ने कहा, ‘हमें महिलाओं को बोलने के लिए पूर्ण्तः प्रोत्साहित करना चाहिए।’
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OQN8xN
No comments:
Post a Comment