
जयपुर। CM श्रीमती वसुंधरा राजे ने केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 250 रु करने को एक जनहितैषी कदम बताते हुए इसका स्वागत किया है
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 10 सितंबर 2018 को, जन कल्याण को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पर वैट 30 से 26 प्रतिशत एवं डीजल में 22 से 18 प्रतिशत कमी की थी जिसके परिणाम स्वरूप पेट्रोल में 2.40 से 2.51 रूपये तथा डीजल में 2.40 से 2.50 रूपये की कमी आई थी।
केन्द्र सरकार द्वारा आज 4 अक्टूबर को पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कमी से डीजल में 0.65 ओर पेट्रोल में 0.45 रूपये कि कमी आयेगी।
राज्य सरकार की पेट्रोल एवं डीजल दरों पर वेट में कमी तथा गुरूवार को केन्द्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कमी के कारण पेट्रोल में 3.15 रूपये तथा डीजल की कीमतों 2.95 रूपये की कमी आई है।
इससे राज्य सरकार पर 2500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पडेगा ।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pASwGQ
No comments:
Post a Comment