
आमतौर पर जब जानवरों के बीच लड़ाई होती है तो कोई न कोई दूसरा जानवर आकर उस लड़ाई को शांत करने की कोशिश करता है. ठीक ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दो मुर्गों की लड़ाई हो रही है और एक कुत्ता दोनों को शांत कराने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
देखिए वीडियो
दरअसल ये वीडियो कोयंबटूर में रहने वाले मुरलीधरन मुर्गे के घर का है. इस वीडियो मुरलीधरन ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें दो मुर्गे एक-दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ ही देर में कुत्ता आ जाता है और उन्हें रोकने लगता है. वो बार-बार मुर्गों के परों से उन्हें पीछे खींचता है. ऐसा लग रहा है कि वो नहीं चाहता कि मुर्गों के बीच लड़ाई हो. लेकिन मुर्गे नहीं रुकते वो लगातार लड़ते रहते हैं. लेकिन कुत्ता जिस तरह से लड़ाई रोकने की कोशिश करता है वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NjNpV7
No comments:
Post a Comment