Friday, October 5, 2018

बारटेंडर ने किया ऐसा स्टंट, कि चार लोग हो गए घायल

आमतौर पर जब आप किसी बार में जाते होंगे तो देखते होंगे कि वहां मौजूद बारटेंडर कोई न कोई स्टंट करते रहते हैं. उनके बीयर को सर्व करने का तरीका काफी रोमांचक होता है. ऐसे में कई बार उन्हे इस स्टंट में खुद को भी क्षति पहुंचती हैं. लेकिन कस्टमर्स को खुश करने के लिये वे ये सब करते हैं. ठीक ऐसा ही एक हादसा इंस्ताबुल के एक बार में हुआ. जिसमें क बारटेंडर आग के बीच जग में कुछ भर रहा था, जैसे ही जग आग की संपर्क में आया तो आग भड़क गई. इस आग कि चपेट में 4 कस्टमर्स घायल हो गए. वहीं एक महिला के कपड़े जल गए. इस स्टंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखिये वीडियो


advertisement:


दरअसल घटना Turkey के Istanbul में स्थित नुसरत एटिलर स्टीकहाउस रेस्टोरेंट में हुई. जहां पर बारटेंडर सफेर जार के अंदर कुछ भर रहा था. पास में ही आग जल रही थी. जैसे ही जग आग की संपर्क में आया तो आग भड़क गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.

आग की चपेट में 4 कस्टमर्स आ गए. जो गंभीर रूप से घायल भी हो गए. चेक रिपबल्कि से आई एक टूरिस्ट क्रिश्याना ट्रेस्नाकोवा शो के दौरान बुरी तरह जल गईं और उनके कपड़ों में भी आग लग गईं. महिला अपने बॉयफ्रेंड विक्टर हाजीसेक भी बुरी तरह जल गए. ग्रीक टूरिस्ट एलेक्सेंड्रोस सेवरिस जो हनीमून पर आए थे और उमानी टूरिस्ट मोहम्मद खमिस सलीम भी घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें सिस्ली इतफल अस्तपाल में इलाज के लिए ले जाया गया. इस वीडियो को यूट्यूब, फेसबुक और वाट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OIu4lm

No comments:

Post a Comment