
बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता टाइगर श्राॅफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो बहुत लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है।
सूत्रों के अनुसार बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है। लेकिन ये सभी प्रयास पूर्ण्तः फेल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं।
वहीं ये भी खबरें आ रही हैं कि तारा और टाइगर इन दिनों फोन पर एक साथ खूब वक्त गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। एेसा माना जा रहा है कि दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की वजह तारा सुतारिया हो सकती हैं ।
आपको बता दे कि टाइगर और दिशा ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा । दोनों ने फिल्म ‘बागी 2’ में साथ काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि इनका रिश्ता इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा ।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NoseRS
No comments:
Post a Comment