Friday, October 5, 2018

ससुराल ने की दामाद की ऐसी खातिरदारी, कि आप भी पढ़कर हो जाएं सचेत

आमतौर पर जब पति-पत्नी में विवाद होता है तो अक्सर पत्नियां अपने मायके चली जाती है. और जब पति का गुस्सा शांत होता है तो वह झगड़ा निपटाने के लिये ससुराल पहुंच जाते हैं. वहां अपनी बीवी को मनाकर वापस अपने साथ ले जाते हैं. लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद चाहे जो भी हो लड़की के मायके वाले अपने दामाद की खातिरदारी में कोई कमी नहीं रखते हैं.ठीक ऐसा ही नोएडा में भी हुआ. एक शख्स अपनी रुठी बीवी को मनाकर अपने घर लाने के लिेये ससुराल पहुंचा लेकिन उसका स्वागत लातघूसों से हुआ. दरअसल मामला था कि कुछ ऐसा कि आस-पड़ोस वालों ने भी मिलकर दामाद जी की आवभगत की.

दामाद की ससुराल में हुई कूटाई


advertisement:


दरअसल मामला नोएड़ा के निठारी गांव का है. जहां एक शख्स पत्नी से हुए विवाद को निपटाने के लिये अपने ससुराल पहुंचा. सारा मामाल सुलट गया, आखिर जाहिद अपनी पत्नी शहनाज को अपने साथ ले जाने की बात कह रहा था तो शहनाज के परिवार वाले (उस वक्त वहां मौजूद शहनाज की छोटी बहन) इसका विरोध कर रहे थे. साली की बात को इग्नोर करते हुए जाहिद और शहनाज कैब में बैठ गए और जाने लगे. पीछे से शहनाज की छोटी बहन ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसकी बड़ी बहन का अपहरण किया जा रहा है. बस फिर क्या था, मोहल्लवालों ने कैब रुकवाई और जाहिद के साथ-साथ कैब ड्राइवर को भी धुनाई कर दी. साथ ही कैब के शीशे वगैरह भी तोड़ दिए गए.

साली ने लगाया अपहरण का  केस

जब यह घटना पुलिस को पता चली तो वह दंग रह गई. दिनदहाड़े अपहरण का मामला सुनकर पुलिस ने पूछताछ की तो जाहिद ने बताया कि उसकी साली ने जबदस्ती का शोर मचाया था ताकि वह अपनी पत्नी को ले न जा सकें. पुलिस ने घर परिवार की बात कहकर मामले को निपटा दिया. शहनाज ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QxPCOM

No comments:

Post a Comment