
आपने फिल्मों में देखा होगा कि कार अचानक सड़क पर चलते चलते आकाश में उड़ने लगती हैं उसके बगल से विंग्स निकलते हैं और वो प्लेन बन जाती है ऐसे ही कार समुद्र में शिप बन जाती है. लेकिन आमतौर हम इसे कल्पना के तौर पर ही देखते हैं क्योंकि यह रीयल लाइफ में संभव होना थोड़ा नामुमकिन सा लगता है. मगर इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है एक कार कंपनी ने, जो मोबीलिटी की दुनिया में एक अनोखा काम होने जा रही है. इस कार कंपनी ने फ्लाइंग कार को पेटेंट किया है.
टोयोटा बना रही फ्लाइंग कार

यह कंपनी है जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा. टोयोटा कि यह फ्लाइंग कार देखने में एकदम बड़े ड्रोन की तरह लग रही है. इस कार में विंग्स की बजाय राउटर का प्रयोग किया गया है. जो कि इसे जमीन से उठने में मदद करते हैं. इस कार की एक और खूबी यह है कि यह जैसे ही जमीन की तरफ उतरती है वैसे ही इसमें मौजूद राउटर पहियों में बदल जाते हैं. जब वाहन को जमीन पर उतारा जाता है तो इसमें हवा में राउटर की तरह काम करने वाले यही पहिए जमीन की सतह पर लैंड करते हैं.
पहिए की जगह पर लगे हैं राउटर
इस कार को एक साधारण कार की तरह भी सड़क पर दौड़ाया जा सकेगा. टोयोटा के इस वाहन में कुछ ऐसी तकनीक का प्रयोग किया गया है. कि जब यह हवा में उड़ाया जाता है तो ये एक सेंट्रल पिवॉट से आॅपरेट हो जाता है. इस दौरान वाहन में लगे पहिए एक राउटर की तरह काम करते हैं.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2E262NR
No comments:
Post a Comment