
हालहि में बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक दुल्हन ने दुल्हे से दो शर्ते पूरी करने के बाद ही शादी के लिये हां बोली. दुल्हन ने पहली शर्त घर पर शौचालय होने की रखी वहीं दूसरी शर्त ऐसी रखी कि दुल्हा सुनकर शर्मा गया और मुस्कुराने लगा.
दूल्हे के सामने दुल्हन ने रखी दो शर्तें

दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मो. कैसर अंसारी की शादी उसी जिले की रहने वाली सोनी से तय हुई थी. दोनों की शादी 19 नवंबर को होनी है. लेकिन उससे पहले लड़की ने लड़के के सामने दो शर्तें रख दी. पहली शर्त ये थी कि घर में शौचालय होना चाहिए. वहीं दूसरी शर्त रखी कि शादी के कार्ड में परिवार नियोजन का मैसेज छपवाना होगा. हालकि कैसर ने सोनी की दोनों शर्तों के मान लिया है और मंजूरी दे दी है. साथ ही सोनी ने कैसर से गुजारिश की है कि वो कार्ड में स्वच्छता और बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ का भी संदेश छपवाएं ताकि लोग जागरूक हो सकें.

इस दौरान कैसर ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी सोनी ने उनसे परिवार नियोजन को लेकर उनके विचार जाने और उसके बाद शादी को तैयार हो गई. कैसर ने कहा कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है. वह सोनी के विचारों से सहमत हैं.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2S13rGi
No comments:
Post a Comment