Tuesday, November 20, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (20/11/2018)

प्रमुख समाचार (20/11/2018)

मोदी का कांग्रेस पर हमला, जो काम हमे चार साल में किये वो कांग्रेस दस साल में भी नहीं कर पाई


advertisement:


एमपी विधानसभा चुनावो के लिए भाजपा ने जोर लगा रखा है और सत्ता दोहराने के मन में है और ऐसे में हर एक बड़ा नेता एमपी में डेरा डाले हुए है| खुद पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे है और उन्होंने मंगलवार को झाबुआ में रैली में की जहाँ उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा| उन्होंने कहा की जैसे काम हमने बीते चार सालो में किये वो काम कांग्रेस ने दस सालों में नहीं किया और ना ही करने वाली है| उन्होंने केवल जनता को लूटने का काम किया है|

राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना, अफसर थक गए है और लोकतंत्र रो रहा है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी आजकल केंद्र सरकार पर अधिक हमलावर हो रहे है और सरकार को घेर रहे है| कई सारे ऐसे मुद्दे है जिन्हें लेकर राहुल सवाल कर रहे है और अब उन्होंने सीबीआई वाले विवाद में भी केंद्र सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने कहा है की देश में आज अफसर थक गए है और लोगो का भरोसा टूट रहा है और लोकतंत्र रो रहा है| आपको बता दे की राहुल गाँधी ने ये बात मंगलवार को ट्वीट करके कही|

भाजपा ने चला ऐसा सियासी दाँव की चित हो सकते है पायलट

राजस्थान विधानभा चुनावो के लिए नामांकन भरे जा चुके है और सभी प्रत्याशी अब मैदान में है| बीते दिन कई सारे दिग्गजों ने भी नामांकन भरा लेकिन सबकी निगाहें एक ही जगह थी और वो है टोंक विधानसभा सीट| यहाँ से पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस की तरफ से सीएम की रेस में शामिल सचिन पायलट उम्मीदवार है और उनके सामने भाजपा ने परिवहन मंत्री युनुस खान की उतारा है| सचिन पायलट की राहें आसान नहीं है ऐसा लगता है की भाजपा के इस दाँव से कही ना कही पायलट की हार की संभावना बढने लगी है|

बेटे ने भरा सपा से परचा तो कांग्रेस ने बड़े नेता को दिखाया बाहर का रास्ता

एमपी में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए इस बार कांग्रेस बहुत अधिक सख्त दिखाई दे रही है| टिकट ना मिलने से नाराज कई सारे बड़े नेताओ को पार्टी में बड़ा पद दिया गया है लेकिन बहुत अधिक मनाने पर भी बागी हुए नेता कही ना कही इस बार पार्टी से निकाले जा रहे है| ऐसे ही है जब एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे ने टिकट ना मिलने पर सपा से नामांकन दाखिल किया तो उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया| चुनाव से पहले कही ना कही ऐसे बड़े नेता को पार्टी से निकालना कांग्रेस के लिए झटका हो सकता है|

आरबीआई को लेकर राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना

सरकार और आरबीआई को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ओर उनकी गुणगान मंडली हर संस्था को हाथ में लेकर नष्ट करना चाहती है। आरबीआई बोर्ड में अपने कठपुतलियों के माध्यम से वह आरबीआई को नष्ट करने का प्रयास करेंगे। मुझे आशा है कि पटेल और उनकी टीम के पास रीढ़ की हड्डी है और उन्हें अपना स्थान दिखाएंगे।

हरियाणा: केएमपी एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी ने बताया परिवहन की क्रांति

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम स्‍थित सुल्‍तानपुर में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) वेस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे के कुंडली-मानेसर खंड का उद्घाटन किया। उन्‍होंने बल्‍लभगढ़-मुजेसर मेट्रो लिंक का भी उद्घाटन किया और इसके साथ ही उन्‍होंने श्री विश्‍वकर्मा कौशल विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी।

केंद्र सरकार के सामने झुका रिजर्व बैंक, सरकारी सिस्टम में डालेगा 8 हजार करोड़

बीते कई दिनों से रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार में आपसी कहा सुनी जोरों पर थी जिसके चलते देश में विवाद के हालात पैदा हो गए थे| केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक की आपसी सहमति नहीं थी लेकिन इसके लिए सोमवार को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक में रिजर्व बैंक के अधिकारी और केंद्र सरकार के लोग शामिल हुए| इसमें फैसला लिया गया की 22 नवम्बर को रिजर्व बैंक अपने खाते से आठ हजार करोड़ रुपये सरकारी सिस्टम में डालेगा| कही ना कही इस केंद्र सरकार की जीत कही जा सकती है|

मेलबर्न में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में आतंकवादी हमलों की कथित साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी ऐसे समय में की गई है, जब इस्लामिक स्टेट से प्रभावित हो कर, करीब दो सप्ताह पहले ही, नौ नवंबर को मेलबर्न में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार तुर्की मूल के तीनों लोगों को रातभर छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। वे मेलबर्न में भीड़-भाड़ भरे इलाकों में हमले करने की योजना बना रहे थे।

इंटीमेट सीन को लेकर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने दिया बड़ा बयान

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का यह कहना है कि अभिनेताओं के लिए अंतरंग सीन की शूटिंग से पहले एक दूसरे पर भरोसा करना बहुत आवश्यक है और वह मानती हैं कि इस चलन को फिल्म उद्योग में अनिवार्य किया जाना चाहिए। कल्कि ने यह कहा कि उन्होंने कुछ अभिनेताओं से मिले बिना ही उनके साथ अंतरंग सीन किये हैं, जो कि कतई नहीं होना चाहिए।

नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप: जयपुर की अपूर्वी चंडेला ने दिलाया गोल्ड

जयपुर की अपूर्वी चंडेला के नेतृत्व में ओएनजीसी की टीम ने आज केरल के तिरूअनंतपुरम में चल रही 62वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया। राजस्थान और रेलवे ने क्रमशः सिल्वर और ब्रांज मैडल जीता। अपूर्वी का व्यक्तिगत स्कोर 628.2 रहा।

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zlqZOY

No comments:

Post a Comment